फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परीक्षार्थियों की निर्धारित दूरी का रखें ध्यान

विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड परीक्षा के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेते ​शिक्षक
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों ने सभी परीक्षकों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षकों को बताया कि परीक्षा के दौरान हर बिंदु पर सतर्क रहना जरूरी है। एक छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन के बारे में परीक्षकों को अवगत कराया गया। जिसमें वीवी पीजी कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक एसके आर्य ने सभी परीक्षकों को बताया कि सभी का मोबाइल फोन केवल केंद्र व्यवस्थापक कक्ष तक ही रहना चाहिए। फोन अंदर जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी को बोर्ड परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक के अनुसार ही क्रम में सीटों पर बैठाना होगा। वहीं आरके पीजी कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक लोकेंद्र सिंह ने परीक्षकों को बताया कि सभी को कॉपियाें और प्रश्नपत्रों का वितरण भी क्रम से करना होगा। परीक्षार्थियों की निर्धारित दूरी का ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें