फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से होगा काठा नदी का पुनर्जीवन

Wed, 17 Feb 2016 01:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। काठा नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम को लेकर गांव रामड़ा में बैठक हुई। जिसमें पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. जकी अनवर ने कहा कि एक छोटे से प्रयास से बड़ा काम हो सकता है। यदि इस मुहिम में सभी ग्रामीण जुड़ जाए, तो काठा में पानी आ सकता है।
विज्ञापन


हिमालयन इंस्टीट्यूट की ओर से काठा नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसके चलते गांव रामड़ा में आयोजित बैठक में डॉ. अनवर ने कहा कि अगर हम लोग ठान लें कि इस नदी को जिंदा करना है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। ग्रामीणों ने भी इस मुहिम को आगे ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रो. उमर सैफ, डॉ. नवेद अनवर, डॉ. मौ. इलियास, मास्टर सोमपाल,  इकबाल, इरफान,  रमेश प्रधान, अजमल मल्लाह, अब्दुल्लाह, मुस्तकीम, सलीम मल्लाह,  परवेज, हैप्पी, बिटू कोरी आदि उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें