शामली। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें मेपल्स के 21 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया 13 फरवरी को खतौली के मेपल्स एकेडमी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मेपल्स एकेडमी शामली के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मेपल्स के खिलाड़ियों ने 21 पदकों पर कब्जा जमाया। इनमें सावन मलिक, हर्ष मठवाल, सावेज सैफी, अभय बालियान, आदित्य बालियान, सोयब मलिक, सानू मलिक, अक्षित मलिक, हर्ष मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि आशुतोष, अनिश मलिक, भविष्य, गोविंद, अर्जुन चौधरी, इरफान सैफी, विश्वजीत ने रजत और वंश, उत्कर्ष, हर्षवंत और समीर चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
प्रधानाचार्य ने बताया 14 फरवरी को देहरादून के देहरादून इंडियन स्कूल ऑफ टेलेंट में भी मेपल्स के के सानू मलिक, अक्षित मलिक, सोयब मलिक, इरफान सैफी, हर्ष मठवाल, आदित्य बालियान, सावेज सैफी और गोविंद ने स्वर्ण पदक, अनिश मलिक, सागर चौधरी और विश्वजीत ने रजत, अर्जुन चौधरी ने कांस्य पदक जीता। मंगलवार को पदक जीत कर स्कूल में लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया।