फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवंबर में बनकर तैयार होगा कस्तूरबा विद्यालय

Sun, 04 May 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अब शामली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। अभी तक यहां कक्षा आठ तक ही बालिकाओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। अगले सत्र से कक्षाएं शुरू होने की पूरी उम्मीद है। गांव भाजू में बन रहा भवन नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि जनपद में चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है। इसी सत्र से जनपद के ऊन, कांधला और कैराना के कस्तूरबा विद्यालयों का उच्चीकृत करते हुए कक्षा आठ पास छात्राओं का कक्षा नौ में पास के राजकीय काॅलेजों में दाखिला कराते हुए हॉस्टल सुविधा दी गई है। सभी विद्यालयों में हॉस्टल तैयार हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शामली ब्लॉक के कस्बा बनत में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के लिए गांव भाजू में उच्च प्राथमिक स्कूल की कृषि भूमि की जमीन पर सरकार द्वारा कक्षा 12वीं तक के लिए हॉस्टल और शिक्षण कार्य के लिए भवन कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भवन का कार्य नवंबर 2025 तक पूरा होना है। इसके बाद फर्नीचर व शिक्षकों की व्यवस्था कराते हुए अगले सत्र से कक्षाएं संचालित होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें