फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : महिलाओं को भा रहे हांगकांग, राजकोट और बंबई के बिछुए

Wed, 21 Oct 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के नेहरू मार्केट में करवाचौथ को लेकर बिछुए देखती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। बाजारों में अब करवाचौथ की खरीदारी बढ़ गई है। सुहाग के सामान की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों का रुख कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार और नेहरू मार्केट में ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। इस बार महिलाओं को हांगकांग, राजकोट और मुंबई के बिछुए खास तौर पर पसंद आ रहे हैं। दुकानों पर डिजाइन और कीमत के अनुसार कई तरह के बिछुए उपलब्ध हैं। इस बार करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाई जाएगी। ज्वेलर्स शानू, रोहित और सुभाष ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं बिछुए और अन्य आभूषण खरीदने पहुंच रही हैं। दुकान पर 600 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के बिछुए हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से डिजाइन चुन रही हैं। पारंपरिक डिजाइन के साथ आकर्षक और नए डिजाइन वाले बिछुओं की अधिक मांग है। त्योहार के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
खरीदारी करने पहुंची महिला आशु पिंडौरा ने बताया कि करवाचौथ पर अपनी पसंद के बिछुए खरीदने बाजार पहुंची हैं। मुनेश पिंडौरा ने बताया कि बिछुओं में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। इनमें से ऐसा डिजाइन चुनना पसंद है, जो पारंपरिक होने के साथ पहनने में भी आरामदायक हो। पिंकी बहावड़ी ने बताया कि उसने इस बार हांगकांग के बिछुए खरीदे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ती भीड़ से दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। त्योहार के चलते बाजारों में रौनक बनी हुई है और महिलाएं अपनी पसंद के सामान की खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें