फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईस्कूल में कार्तिक, इंटरमीडिएट में कन्हैया और यश बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी छा गई। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक शर्मा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर काॅलेज के छात्र कन्हैया मंगल और यश कुमार शर्मा 89.80 प्रतिशत समान अंक पाकर जिला टाॅपर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखा। कॉलेजों में भी परीक्षा परिणाम निकालने में शिक्षक जुटे रहे। घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में कार्तिक शर्मा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा अर्पण ने 95.50 प्रतिशत और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा बुशरा ने 95.33 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद में परचम लहराया।
वहीं, इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर काॅलेज के छात्र कन्हैया मंगल ने 89.80 प्रतिशत व छात्र यश कुमार ने समान अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रिया मलिक ने 89.20 प्रतिशत अंक और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी शर्मा ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सरस्वती बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद और बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद में हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में कुल 11 विद्यार्थी शामिल रहे, इनमें सात छात्राएं और चार छात्र हैं। इंटर की टॉप टेन सूची में कुल 12 विद्यार्थी है। इनमें से आठ छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

- शामली में हाईस्कूल की टॉप टेन सूची
1. कार्तिक शर्मा 96.17 प्रतिशत ,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली।

2. अर्पण 95.50 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली।

3. बुशरा सैफी 95.33 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

4. एकता 94.17 प्रतिशत ,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

5. भूमिका 94.00 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

6. जावेद अली 93.83 प्रतिशत, शिवम हाईस्कूल मालेंडी।

7. देवांश 93.50 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली।

8. कार्तिक कश्यप 93.00 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

8. अंशिका वर्मा 93.00 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

9. अनुका 92.83 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

10. गौरी जैन 92.67 प्रतिशत, सीएलएन इंटर कॉलेज कांधला।

-
शामली में इंटर की टॉप टेन सूची

1. कन्हैया मंगल 89.80 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

1. यश कुमार 89.80 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

2. रिया मलिक 89.20 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

3. खुशी मलिक 88.60 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

4. खुशी शर्मा 88.40 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

5. पीयूष चौहान 88.00 प्रतिशत, सीएलएन इंटर कॉलेज कांधला।

6. जानवी चौधरी 87.60, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

7. शुभ्रा चौधरी 87.40 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

8. हिमानी पंवार 87.20 प्रतिशत, श्रीमति मायावती इंटर कॉलेज कांधला।

9. आदित्य 87.00 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

9. शगुन चौधरी 87.00 प्रतिशत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली।

10. पूर्वा मलिक 86.40 प्रतिशत, देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें