शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने कार्तिकेय आर्य का
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड निवासी सब लेफ्टिनेंट कार्तिकेय आर्य ने इंडियन नेवल अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करके सब-लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। कार्तिकेय काे स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
सब-लेफ्टिनेंट कार्तिकेय आर्य ने कक्षा 10 तक की शिक्षा सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उच्च शिक्षा विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी से पूरी की। भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझीमाला केरल से ट्रेनिंग 12 अप्रैल को पूरी की और सब-लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। कार्तिकेय आर्य की माता बबीता शर्मा भी स्कूल में अध्यापिका रही हैं। कार्तिकेय आर्य ने बताया कि स्कूल समय में अध्यापकों द्वारा दी गई शिक्षा मेरी उपलब्धि में पथप्रदर्शक रही हैं। प्रधानाचार्य डॉक्टर एके गोयल ने कार्तिकेय आर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल ने भी प्रेरित किया।