फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन की बात करने वाली सरकार को करणी सेना का समर्थन : शेखर

Sun, 29 Dec 2024 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.शेखर चौहान पत्रकारों से वार्ता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान ने कहा कि करणी सेना अराजनैतिक संगठन है। इसका उद्देश्य असहाय और पीड़ितों का साथ देना और संतों की सुरक्षा करना है। गरीब बेटियों की शादी, बच्चों की शिक्षा देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जाे भी सरकार सनातन की बात करेगी, तो उसका भी समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कैराना रोड पर होटल में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का सरकार से सरकार से कोई वास्ता मतलब नहीं है, लेकिन भारत, उप्र के अंदर जो सरकार सनातन की सुरक्षा की बात करती है, उसके लिए संगठन मैदान में खड़ा रहेगा। भारत में जो सनातन को स्वीकार नहीं करता, वह देश के विरोधी है और पाकिस्तान का संबंधी हैं।
उन्होेंने कहा कि जहां हमारा प्राचीन मंदिर निकल रहा है, वह चाहे कोई भी स्थान हिंदू या मुसलमान का हो, वह सनातन का स्थान है। उन्होंने बताया कि नोएडा, अलीगढ़, शामली, मुजफ्फरनगर में नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय करणी सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के जनपद संगठन में सक्रिय कार्य करने वाले नौ मुख्य पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। ठा. मनोज सिंह चौहान को संगठन का युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, शुभम सिंह चौहान को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, ज्ञानेंद्र चौहान को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र लाठियान को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, गौरव शर्मा प्रदेश मंत्री, कुणाल राणा को शामली जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें