फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 05 Jan 2016 01:01 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने मसूरी में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दबदबा बनाया। क्लब के खिलाड़ियों ने 24 पदक जीते। सोमवार को विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कोच इमरान चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड के मसूरी में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 54 किलो वर्ग में वाशु वर्मा, 53 किलो वर्ग में हर्ष मलिक, 56 किलो वर्ग में अनुज कुमार, 46 किलो वर्ग में वंशिका नामदेव, 34 किलो वर्ग में रिया नामदेव ने स्वर्ण पदक, 57 किलो वर्ग में वसीम, 70 किलो वर्ग में आसिफ, 57 किलो वर्ग में सोनू, 47 किलो वर्ग में खुशी नामदेव, 48 किलो वर्ग में पुष्कर बंसल, 54 किलो वर्ग में प्रवेज ने रजत पदक तथा 66 किलो वर्ग में अमन सैनी, 67 किलो वर्ग में गौतम व 52 किलो वर्ग में शुभम ने कांस्य पदक जीता।

क्लब में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें जीत की बधाई दी गई। इसके अलावा रॉक गोल्ड एकेडमी की दो छात्राओं ने भी मसूरी में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते। इनमें 52 किलो वर्ग में वर्तिका राणा और 48 किलो वर्ग में नेहा सैनी ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों का चयन जून में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। प्रधानाचार्य मनोज चौधरी, सुनील गोयल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें