फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांवड़ यात्रा... मध्यरात्रि से होगा भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में आज रात से फेरबदल होगा। आवश्यक वस्तु और व्यवसायिक भारी वाहनों के लिए आज मध्यरात्रि से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन 14 जुलाई को मध्यरात्रि 12 बजे से लागू होगा। रूट डायवर्जन प्लान 24 जुलाई की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 14 जुलाई की रात 12 बजे से सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहन जिले में केवल करनाल की तरफ से प्रवेश करेंगे। पानीपत की तरफ से केवल कांवड़ यात्री व उनके वाहनों का ही आवागमन रहेगा। मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर से गढ़ी सखावत से परासौली, भभीसा व कांधला आने वाले वाहनों को चौकी भभीसा से आगे 14 जुलाई से 24 जुलाई की मध्यरात्रि तक प्रतिबंधित किया जाएगा।
बागपत की ओर से भारी वाहन 10 जुलाई को रात 12 बजे से 24 जुलाई की रात 12 बजे तक और हल्के वाहन 14 जुलाई की रात 12 बजे से 24 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन पानीपत से करनाल होते हुए प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन



एंबुलेंस डायवर्जन वैकल्पिक प्लान
एंबुलेंस के जाने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन यदि कांवड़ मार्ग पर भीड़ अधिक होगी तो ऐसी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। मेरठ की तरफ से आने वाली एंबुलेंस वाहन टिकैत तिराहा, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा से सीएचसी शामली पहुंचेंगी। मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाली एंबुलेंस वाहन तहसील चौराहा बनत से सिंभालका पुल के नीचे से टिकैत तिराहा, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए सीएचसी शामली, सहारनपुर की तरफ से आने वाले एंबुलेंस वाहन साईंधाम बाईपास कट से तहसील चौराहा बनत से सिंभालका पुल के नीचे से टिकैत तिराहा, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा से सीएचसी शामली पहुंचेंगे। करनाल की तरफ से आने वाली एंबुलेंस वाहन विजय चौक से अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए सीएचसी शामली, पानीपत की तरफ से आने वाली एंबुलेंस वाहन कैराना-शामली बाईपास से बलवा क्रासिंग से अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए सीएचसी शामली और दिल्ली की तरफ से आने वाली एंबुलेंस वाहन बलवा क्रासिंग से अजंता चौक व आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए सीएचसी शामली पहुंचेंगी।
विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक कांवड़ मार्ग
जनपद में मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग के कस्बा बनत, शहर शामली व कस्बा कैराना में कोई समस्या उत्पन्न होने पर विषम परिस्थितियों में कांवड़ यात्रियों का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कस्बा बनत के वैकल्पिक मार्ग पर कस्बा बनत काली नदी पुल से नवनिर्मित बाईपास से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहे के पास मुख्य मार्ग से शामली-पानीपत मार्ग पहुंचेंगे। शामली शहर का वैकल्पिक मार्ग के लिए कलक्ट्रेट चौराहे से गोहरनी तिराहा शामली-सहारनपुर रोड से अंबा बिहार कालोनी बाईपास तिराहा से भैंसवाल रोड बाईपास चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा से मुंडेट नहर पुल से झिंझाना नहर पुल, कैराना नहर पुल होते हुए पानीपत मार्ग पर पहुंचेंगे कस्बा कैराना के वैकल्पिक कांवड़ मार्ग के लिए कैराना-शामली बाईपास से भूरा चुंगी रामडा से मस्जिद काकौर होते हुए कांवड़ मुख्य मार्ग पर यमुना ब्रिज होते हुए पानीपत की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें