एसटी तिराहा पर नगरपालिका करा रही कांवड़ियों की गणना
तीन पालियों में आठ-आठ घंटे की पालिकाकर्मियों की लगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर मंजिल की तरफ कांवड़िये के कदम बढ़ते जा रहे हैं। नगरपालिका ने सहारनपुर तिराहा मोड़ पर जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की गणना कराई जा रही है। इसके अनुसार जिले से बुधवार शाम चार बजे तक 13 हजार 30 कांवड़िये गुजर चुके हैं।
हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश आदि राज्यों के कांवड़ियों का शामली शहर से गुजरने का सिलसिला जारी है। शहर में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की गिनती के लिए 16 जुलाई से नगरपालिका की तरफ से सहारनपुर तिराहा मोड़ पर आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पाली में दो कर्मचारी लगाए गए हैं। पहली पाली रात 12 से आठ बजे तक, द्वितीय पाली सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक तथा तीसरी पाली शाम चार बजे से रात 12 बजे निर्धारित की गई है। पालिका के आंकड़ों के अनुुसार 16 जुलाई से बुधवार शाम चार बजे तक 13 हजार 30 कांवड़िये शहर से गुजर चुके हैं। कांवड़ मेला प्रभारी मालिनी गर्ग ने बताया कि हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की गणना के लिए एसटी तिराहा पर तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है है। बुधवार शाम चार बजे तक 13 हजार 30 कांवड़िये शहर से गुजर चुके हैं।
कांवड़ियों की गणना की स्थिति
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली तृतीय कुल
16 जुलाई --- 262 455 717
17 जुलाई 445 921 1294 2660
18 जुलाई 702 958 1442 3102
19 जुलाई 673 1400 1874 3947
20 जुलाई 1023 1581 --- 2604