शामली हनुमान धाम पर सजी कांवड़।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी दिखा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा से लेकर पथ प्रकाश, साफ सफाई और खाने पीने तक की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने 24 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर एक ओर रस्सा डालकर बैरिकेडिंग करने का निर्णय लिया है। साथ ही कांवड़ यात्रा तक शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक बिजली की व्यवस्था होगी।
कांवड़ मेला एक अगस्त को महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के बाद समाप्त होगा। पानीपत-खटीमा मार्ग और शामली-करनाल मार्ग पर हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के ज्यादातर कांवड़िये गुजरते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पानीपत-खटीमा मार्ग पर पूर्वी की ओर रस्सा डालकर 24 जुलाई से बैरिकेडिंग की जाएगी। शामली नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा बताया कि डीएम ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
उधर, पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया पावर कारपोरेशन से कांवड़ मेले के दौरान शाम छह बजे से लेकर सुबह सात तक
बिजली कटौती मुक्त करने के लिए अनुरोध किया गया है। कारपोरेशन का भी शामली नगरपालिका में कंट्रोल रूम खोला गया है। कांवड़ मार्गों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कर दी गई।