फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी पर रोष जताया

Fri, 22 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बनत में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला फूंकते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के थानाभवन में पूर्व विधायक बसपा विधानसभा प्रभारी अब्दुल वारिस ने कहा मायावती के खिलाफ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी आपत्तिजनक और अपमान जनक है। जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम कैड़ी में अपने आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल राव वारिस ने कहा जहां प्रदेशों में भाजपा सरकार है, वहां दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा जातिवाद बढ़ा रही है।
बसपा मायावती पर की गई टिप्पणी भाजपा की सोची समझी योजना का हिस्सा है। पार्टी से दयाशंकर सिंह को निकालना पद से हटाना तथा गिरफ्तार होना ये सब भाजपा का ड्रामा है। 25 जुलाई को सहारनपुर के गांधी पार्क में बसपा कार्यकर्ता धरना देकर विरोध करेंगी।
विज्ञापन


उसके पश्चात जिला स्तर ब्लाक स्तर पर भी पार्टी धरना प्रदर्शन कर विरोध करेगी। मौके पर अफजाल प्रधान बुन्टा, आस मौहम्मद, खलील प्रधान, तफरूज डायरेक्टर, ब्रजमोहन शर्मा, अहमद हसन, मोहन प्रधान, बाबू राम प्रधान, डॉ. प्रमोद कैल, जनेश्वर करौड़ी, चतरपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें