शामलीI हिंदू जागरण मंच एक शाम वतन के नाम में एकल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कनिका, अनंत प्रथम और सीनियर वर्ग में रश्मि पांचाल प्रथम स्थान पर रही।
वर्ष 2016 का स्वर रत्न पुरस्कार मीनाक्षी ने जीता है। रविवार देर रात तक टंकी रोड राजा रानी विवाह मंडप में देशभक्ति एवं धार्मिक गीत गायन प्रतियोगिता के माध्यम से एक शाम वतन के नाम आयोजित किया गया।
एकल जूनियर गीत गायन प्रतियोगिता में कुल बारह प्रतिभागियों ने हिस्सा। जिसमें जूनियर में कनिका, अनंत प्रथम, ज्योति सैनी द्वितीय, अजय तोमर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में रश्मि पांचाल प्रथम, आस्था अग्रवाल, द्वितीय और प्रतीक्षा तृतीय स्थान पर रही। वर्ष 2016 का स्वर रत्न पुरस्कार मीनाक्षी ने जीता।
कार्यक्रम में विजेताओं की घोषणा प्रदीप शर्मा द्वारा की गई। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल मित्तल, संदीप नामदेव, विनय जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अतिथियों को हरीशंकर जिंदल, राकेश गर्ग, सुनीता जैन, रेखा संगल, सचिन गर्ग, विकास जैन, अमर गोयल मनीष भटनागर, मनोज धीमान, शुभम संगल, अमित गर्ग, संजीव शर्मा मौजूद रहे।