फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना विधायक ने विधान सभा में उठाया सफाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कैराना विधायक नाहिद हसन की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वह कस्बे में गंदे पानी की निकासी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हर शहर में इस तरह कूड़ा डाला जाता है कि रिक्शा से भी निकलना मुश्किल है। नाहिद हसन ने कहा कि शहर का गंदा पानी नाले में डाला जाता है तथा सरकार करोड़ों रुपये नमामि गंगे स्वच्छ अभियान पर खर्च करती है। इस दौरान बीच बीच में विधानसभा अध्यक्ष नाहिद हसन को बजट पर बोलने को कहते हैं। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि मनोज राणा ने बताया कि यह वीडियो बुधवार विधानसभा कार्रवाई की है। इसमें विधायक नाहिद हसन ने सफाई का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें