फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट : भाजपा हार के कारणों की समीक्षा करने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बाद कैराना समेत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हार की समीक्षा रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को जाएगी। इस संबंध में भाजपा के दिग्गजों में खलबली मची है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने सपा-रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को हराकर कैराना लोकसभा सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया था। इस बार कैराना लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए भाजपा हाईकमान ने रालोद और भाजपा गठबंधन किया था। चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा हाईकमान ने बूथ प्रबंधन समितियों से लेकर लोक सभा चुनाव प्रभारियों, जिला संयोजकों की घोषणा कर नियुक्त किया था। अब भाजपा हाईकमान की ओर से नियुक्त पदाधिकारी कैराना लोकसभा चुनाव के केंद्रीय मु़ख्यालय पर डेरा डालकर समीक्षा कर रहे हैं।
चुनाव की मतगणना के बाद कैराना में भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार और कम मत मिलने की भाजपा हाईकमान ने समीक्षा शुरू कर दी है। कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का कहना है कि कैराना, शामली, थानाभवन, और गंगोह-नुकड़ में मिले मतों और चुनाव हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। दूसरी ओर कैराना लोकसभा सीट के चुनाव प्रभारी डा़ मनोज सिवाच ने बताया कि जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की हार के कारणों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें