कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम गठबंधन प्रत्याशी सपा की तबस्सुम हसन को करीब 89 हजार से मात देकर उपचुनाव में हुई पार्टी की हार का बदला लिया है। शामली और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा की जीत की पटकथा लिखी। पांच में से केवल नकुड़ विस सीट पर भाजपा केवल चार हजार मतों से पिछड़ी बाकी चार में उसने बढ़त बनाई। चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन में रहा। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने करीब 1100 से अधिक मतों से बढ़त बना ली थी, जो आखिर तक बनी रही। शामली विस के 23, कैराना विस के 24 और थानाभवन विस क्षेत्र के 25 राउंड की मतगणना हुई। इन तीनों विस क्षेत्रों की गणना को शाम को पूरी हो गई थी, लेकिन गंगोह विस के 31 और नकुड़ विस सीट के कुल 29 राउंड होने की वजह वहां से रिजल्ट आने में देरी हुई। 32 वें राउंड में पोस्टल बैलेट की गणना हुई। रात करीब साढे़ नौ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश सिंह ने अधिकृत रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की और विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया।
भाजपा केवल नकुड़ में चार हजार मतों से पिछड़ी
शामली। कैराना लोस सीट की पांचों विधान सभाओं को देखें तो चार विधानसभा शामली, थानाभवन, कैराना और गंगोह में भाजपा आगे रही, जबकि केवल नकुड़ विधान सभा सीट पर सपा चार हजार मतों से आगे रही। यहां भाजपा पिछड़ गई।
किस विस में किसकी कितनी बढ़त
शामली विस सीट पर भाजपा 36312 मतों से आगे रही
गंगोह विस सीट पर भाजपा 30256 मतों से आगे
कैराना विस सीट पर 15481 मतों से आगे रही भाजपा
थानाभवन विस सीट पर 12050 से भाजपा आगे रही
नकुड़ विस सीट पर 4058 मतों से सपा आगे
चुनाव परिणाम किसे कितने मत
प्रदीप चौधरी भाजपा 566961
तबस्सुम हसन सपा 474801
हरेंद्र मलिक कांग्रेस 69355
मनोज कुमार 913
मुकेश देवी 934
योगेश कुमार 818
रेखा 615
शेषराज 472
श्रीपाल सिंह 1304
इमरान 524
मौ.गुफरान 540
मौ.सलीम 1138
हरीश कुमार 2130
कुल वैध मत 1120505
निरस्त 166
नोटा 3542
योग 1124213
विधानसभा वार चुनाव परिणाम
विस तबस्सुम हसन प्रदीप कुमार हरेंद्र मलिक
नकुड़ 119865 115807 17137
गंगोह 102598 132854 18607
कैराना 86043 101524 17954
थानाभवन 90214 102264 7789
शामली 75619 111931 7758
-----------------------------------------------------------------
योग 474339 564380 69245
डाक मत 462 2581 110
----------------------------------------------------------------
कुल योग 474801 566961 69355