फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना से अब किसी का पलायन नहीं होगा : दिनेश शर्मा

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में कैराना से किसी व्यक्ति का अब पलायन नहीं होगा। एक भी अपराधी गिरोह सिर नहीं उठा पाएगा। प्रदेश में सबका राज होगा, कानून का राज होगा और सबकी भलाई के लिए काम होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में कैराना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में दो धारा चल रही हैं। एक धारा राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा, रोजगार और विकास की तरफ जाती है, जबकि दूसरी धारा जाति संप्रदाय के आधार पर वोट की राजनीति करने वाली है। सांसद रहते हुकुम सिंह ने कैराना से 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद लोग अब कैराना लौट रहे हैं। इसकी वजह है कि प्रदेश में अब कानून की सरकार है। अत्याचार और अपराध करने वाले गिरोह अब नहीं चल पाएंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि जो भुगतान बाकी रह गया है, वह चुनाव के बाद दिला दिया जाएगा। पहले लोगों को लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन आज बिजली कनेक्शन और घरेलू गैस आदि सब घर पर ही मिल रही है। यह परिवर्तन भाजपा सरकार में आया है। 
सड़क, आवास, शौचालय आदि सरकार की प्राथमिकता में है। आम आदमी की छोटी-छोटी जरूरतों को सरकार ने पूरा किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका रुतबा था, सम्मान था। उनके स्वभाव के कारण लोग उनके पास जाते थे, लेकिन अब वे देख रहे है कि दो दिन पहले हुई रैली में उस परिवार के लोगों को उनके हिसाब से बैठाया गया है। सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का नाम लेकर कहा कि उनका परिवार प्रतिष्ठित तरीके से राजनीति कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इसी धरती पर एक पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समुदाय का नाम लेकर कहा कि उनका वोट उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन वे ऐसी बात नहीं कह सकते। उन्हें विश्वास है कि उन्हें सभी बिरादरी और समुदाय का एकजुट वोट मिलेगा। हम सभी की भलाई के लिए काम करेंगे। साथ ही इस बात की चिंता जरूर करेंगे कि एक भी व्यक्ति का पलायन कैराना से नहीं होने पाए। एक भी अपराधी गिरोह सिर नहीं उठा पाएगा। यहां सबका राज होगा, इसके लिए हम जनता से सहयोग चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कि सब एकजुट होकर चौकीदार बनकर काम करे और विपक्ष की साजिश को सफल न होने दें। अध्यक्षता सुरेशचंद शर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मनोज शर्मा रहे। इस मौके पर कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह, मनीष चौहान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, रामकुमार सहरावत, प्रियंवदा तोमर, शशि अरोरा, अनिल चौहान, देवव्रत त्यागी, रामजी लाल कश्यप, डॉक्टर विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी, देवव्रत त्यागी, अजय भराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें