फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा न्याय : हुकुम सिंह

Tue, 05 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Assurance - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। छात्र गौरव की आत्महत्या प्रकरण में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना जताई। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूल संचालक अनियमित तरीके से अपनी संस्था चलाकर छात्रों को फीस के लिए प्रताड़ित करते हैं । वह इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे । इस दौरान छात्र की बहन का सांसद के सामने रो रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन

  कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान निवासी भानू प्रताप सैनी के बेटे गौरव सैनी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। भानू प्रताप ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा ईडन कांवेंट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था । तीन माह की फीस जमा न हो पाने के कारण प्रधानाचार्य बीके सिन्हा ने दो अध्यापकों के साथ मिलकर उनके बेटे गौरव को पीटा और परीक्षा से बाहर निकाल दिया था, जिस कारण गौरव ने आत्महत्या कर ली। 
  सोमवार शाम भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कांधला में पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर सांत्वना दी । गौरव की बहन ऊषा ने उनसे कहा कि प्रधानाचार्य ने चन्द पैसों के लिए उसके भाई को मार डाला और उन्हें इस मामले में कोई न्याय नहीं मिल रहा है । सांसद ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं तथा न्याय जरूर दिलाया जाएगा। उन्होंने गौरव के पिता से कहा कि कुछ स्कूल संचालकों की मनमानी की वजह से अभिभावक परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीर हैं उन्हें इस स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। वह अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें