शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ऊन चीनी मिल पर किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान न किए जाने व बाहरी क्षेत्र से 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपा है।
सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपकर अवगत कराया कि ऊन चीनी मिल पर बकाया गन्ने का भुगतान नही कर रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऊन चीनी मिल पर बाहरी क्षेत्रों से 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदकर क्षेत्रीय किसानों का शोषण कर रही है।
क्षेत्र के किसान जब अपना गन्ना लेकर ऊन चीनी मिल पर जाते हैं, तो बाहर के किसान व चीनी मिल के कर्मचारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते है। ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऊन चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान कराए जाने व बाहरी क्षेत्र के किसानों के गन्ने लिए जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
एडीएम भरत पांडे को ज्ञापन देने वालो में भाकियू कार्यकर्ताओं में भाकियू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी विनोद निर्वाल, पुष्पेंद्र निर्वाल, अजय पंवार, सुधीर प्रधान, पप्पू पिंडौरा, रणधीर सिंह, राजपाल, राजेंद्र खोड़समा, महीपाल नाईनंगला, अरुण सकौती, सुभाष कमालपुर, मोहर सिंह, बबलू, संसार, बिट्टू, नीटू, सुदेश निर्वाल, विकास, रामेश्वर, राममेहर, पदम प्रधान, प्रदीप चौधरी, विरेंद्र, महेंद्र सिंह सरपंच, ईश्वर रंगाना, राजेंद्र, आजाद, गुलाब, संदीप, नरेश, सुदेश, विनोद, सुभाष, मांगेराम मौजूद रहे।