फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों से बचने को यमुना नहर में कूदा पहाड़ा

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में घायल पहाड़ा को देखते युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कुत्तों से बचने को यमुना नहर में कूदा पहाड़ा
विज्ञापन

शामली। कुत्तों से बचने के लिए एक पहाड़ा गांव भैंसवाल के पास यमुना नहर में कूद गया। गांव के युवाओं ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। कुत्तों के हमले से पहाड़ा घायल हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी करीब दो घंटे बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल के नजदीक घूम रहे एक पहाड़ा पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए पहाड़ा निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के पास यमुना नहर में कूद गया। वहां घूम रहे भैंसवाल निवासी युवक विकुल, सुमित, कल्लू, राजू, प्रिंस एवं सत्यम आदि ने उसे नहर में घुसकर बाहर निकाला। सभी ने मिलकर उसकी देखभाल की और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो वनकर्मी करीब दो घंटे बाद पहाड़ा को अपने साथ लेकर आ गए। पहाड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। उसके पैरों से खून बह रहा है। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें