शामली। श्रीश्याम परिवार-सुखी परिवार समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य जागरण आयोजित किया गया।
शुक्रवार शाम शहर के टंकी रोड पर आयोजित जागरण में खाटू श्याम प्रभु का फलों एवं फूलों से दरबार सजाया गया। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद सगल ने दीप प्रज्वलित करके जागरण का शुभारंभ किया।
हिसार से आए विक्की सिंधू और शामली के पप्पू केडिया ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। मौके पर संदीप गर्ग, मनीष अग्रवाल, नितिन गर्ग, राजीव गर्ग, दिपांशु गर्ग, प्रिंसी चावला, अर्चित जिंदल, मनोज बंसल, संजय, आयुष गोयल अादि रहे।