कैराना। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी की भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिंब स्थापना के उपलक्ष्य में शनिवार को त्यागी भवन से भव्य घट शोभा यात्रा निकाली गई।
इसमें बैंडबाजों के अलावा सुंदर झांकियां थीं। झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुई। बाद में ध्वजारोहण किया गया। सुबह 8 बजे त्यागी भवन पर प्रक्षाल एवं पूजन किया गया। इसके बाद 10 बजे भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने दीप जलाकर घट शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में बैंडबाजों की भक्ति भरी धुनें बज रही थीं। इसके अलावा सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में सौ धर्म इंद्र, महायज्ञ नायक, धनपति कुबेर, इशान इंद्र, सनत कुमार इंद्र, माहेंद्र आदि रथों पर सवार थे।
यह शोभायात्रा त्यागी भवन से होकर सराफा बाजार, जोडिया कुआं, चौक बाजार होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पर जाकर संपंन हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा जैन म्यूजिकल ग्रुप शामली की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।