फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जूडो-कुराश की विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में 26 छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने 12 स्वर्ण, 12 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर मेरठ प्रांत में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुराश अंडर-14 में गौरी, अंडर- 17 में जया मलिक, रिया नयन, जेसिका विजेता रहीं। अंडर-19 में सृष्टि, वैष्णवी चौहान, यशिका गोस्वामी ने स्वर्ण पदक, अंडर-14 वर्ग में इच्छा, अंडर-17 में लक्षिता, नैना, श्वेता, राधिका करनावल, अंडर-19 में पुष्टि भारद्वाज, अनीशा पोरिया, पारीशा ने रजत पदक जीता। प्रियांशी ने कांस्य पदक और जूडो में अंडर-14 क्रिस्टी, अंडर-17 में रितिका, पायल, अंडर-19 में अवनी मलिक, सलोनी ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 में मानवी, अंडर- 17 में वंशिका चौधरी, वंशिका, आरोही ने रजत पदक, आरुषि ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। संजीव कुमार, संदीप कुमार, गीता कांबोज, कविता, उपासना, अनीता, अमित कुमार, रवि कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें