जिले में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस मिले हैं। इनमें शामली में आठ, कांधला में पांच और थानाभवन क्षेत्र में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, कोविड अस्पताल से 41 लोगों को ठीक होने पर घर भेजा गया है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 176 हो गई है।
मंगलवार को प्राप्त हुई सैंपलों की रिपोर्ट में जिले के 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शामली के मोहल्ला शांतिनगर में 60 वर्षीय व्यक्ति और 12 वर्षीय किशोर के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मोहल्ला रामसागर में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। मोहल्ला सलेक विहार में आठ वर्षीय लड़की और 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। सूरजमल विहार में 56 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में 55 वर्षीय महिला और कस्बा जलालाबाद में 45 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। कस्बा कांधला में 55 वर्षीय, 45 वर्षीय, 40-40 वर्षीय दो व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव 15 नए केस मिले हैं। उधर, कोरोना पॉजिटिव 41 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 176 हो गई है।