फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी हुए ठगी के शिकार

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सोशल ट्रेड (डिजिटल मार्केटिंग) के नाम पर इंटरनेट पर लिंक लाइक कर मोटी कमाई के चक्कर में हुई ठगी के मामले में शामली के भी काफी लोग फंस गए। ऐसे कुछ नाम मालूम चले हैं, जिन्होंने खुद भी मोटी कमाई के चक्कर में सोशल ट्रेड पर अकाउंट खुलवाए तो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के अकाउंट भी खुलवाकर उनका पैसा भी जमा कराया था। 
विज्ञापन


शहर के निवासी अमित कुमार और राहुल ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद निवासी एक दोस्त ने बताया था कि सोशल ट्रेड के जरिये घर बैठे प्रति सप्ताह अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके चलते वह लालच में पड़ गए और अपने तीन लाख रुपये का निवेश इस काम में किया। इसके अलावा सीबी गुप्ता कालोनी निवासी बिल्लू और मुकेश ने बताया कि उन्होंने भी दो लाख रुपये अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दांव पर लगा दिए थे।

वे करीब एक माह से इस नेटवर्क से जुड़े थे। अब करोड़ों रुपये की ठगी के खेल का खुलासा होने के बाद वे हैरान और दुखी हैं। इन लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसी धोखाधड़ी की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि नोएडा में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को जब कंपनी चलाने वाले गिरोह की गिरफ्तारी की और सूचना प्रसारित हुई तो उन्हें गहरा धक्का लगा। गौरतलब है कि पूर्व में स्पीक एशिया में भी इसी तरह ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिये काफी लोगों से ठगी हो चुकी थी, इसके बावजूद लोग लालच में फंस गए। अब दुबारा हजारों लोगों को चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें