फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत

Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कांधला। एक निजी चिकित्सक के द्वारा बालक को इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों    ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मोहल्ला खैल निवासी उस्मान (5) पुत्र इरफान घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार खेलते समय बालक की हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने बालक को उपचार के लिए गंगेरू रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा बालक को एक इंजेक्शन दिया गया । 

जिसके चलते बालक की हालत बिगड़ गई और चिकित्सालय में ही कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों सहित दर्जनों लोगों ने चिकित्सक की लापरवाही के   कारण बालक की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों के द्वारा बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शाम के समय शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें