फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाल गांव में तीन दिवसीय दंगल शुरू

Fri, 18 Mar 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के झाल में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। ग्राम झाल गांव में तीन दिवसीय दंगल शुरू हो गया है। पहले दिन दंगल में कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दो पहलवान बराबरी की कुश्ती पर छूटे। भैंसवाल गांव के पहलवान लखनकुमार, मालैंडी के विक्रांत पहलवान विजयी रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झाल गांव के जूनियर हाईस्कूल में  तीन दिवसीय दंगल आयोजित किया गया। दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति व बसपा नेता प्रसन्न चौधरी ने किया। पहले दिन दंगल में भैंसवाल के पहलवान लखन कुमार और मुकुद पुर के पहलवान सुमित के बीच कुश्ती हुई। लखन कुमार ने सुमित को हराया।

भैंसवाल के राहुल और प्रमोद दाहा, शामली के पहलवान बंटी  के दीपक झाल के बीच कुश्ती बराबर पर  छूटी है। दोनो कुश्तियों का फाइनल नहीं हो पाया है। मालैंडी के पहलवान विवेक ने फुगाना के पहलवान अनिल को हराया। कैलशिकारपुर के पहलवान विक्रंात ने बुटराड़ा के पहलवान पंकज को हराया। तीन दिवसीय  दंगल का समापन शनिवार को होगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली- हरियाणा के पहलवान भाग ले रहे हैं। भैंसवाल अखाड़े के कुश्ती कोच- खलीफा  देवराज,  झाल के खलीफा कृष्णपाल, इकबाल, रणधीरा, जितेंद्र, अजय कुमार मलिक, सुधीर मलिक  आदि का सहयोग रहा है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें