फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिवक्ता समेत तीन घरों से लाखों के जेवर, नकदी और लाइसेंसी बंदूक चोरी

Sun, 11 Aug 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/थानाभवन (शामली)। गांव झाड़खेड़ी में बदमाशों ने अधिवक्ता समेत तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिवक्ता अवधेश कुमार सैनी के घर से बदमाशों ने 30 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, 40 हजार रुपये और लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। बराबर में ग्रामीण के मकान से 20 हजार रुपये और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। उधर, थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट में बदमाशों ने किसान के घर से डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की है।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी निवासी अधिवक्ता अवधेश कुमार सैनी का घर गांव के मुख्य मार्ग पर गली में है। शुक्रवार की रात अधिवक्ता व उनकी पत्नी रीना सैनी घर की ऊपरी मंजिल पर सोए थे। उनका बड़ा बेटा शिव व छोटा बेटा राम सैनी घर में नीचे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बेटी राधा गांव में ही ताऊ के मकान में सोई थी। रात में चोर मेन गेट के अंदर लगा ताला तोड़कर घुसे। तीन कमरों में रखी लोहे की पांच अलमारियों को तोड़कर वहां रखी दोनाली लाइसेंसी बंदूक, करीब 30 लाख रुपये कीमत के 45 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश बराबर में फारुख अब्दुला के घर की दीवार फांदकर घुसे और सूटकेस में रखे चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

शनिवार सुबह चार बजे अधिवक्ता की पत्नी नीचे आई तो अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उसने अपने पति व बच्चों को जगाया। अधिवक्ता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस के साथ सीओ अमरदीप मौर्य और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी व थाने की तीन टीमें गठित की है। सीओ ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर थानाभवन के गांव मुंडेट खादर निवासी राजीव बृहस्पतिवार रात को अपने परिवार के साथ घर में नीचे की मंजिल में सोए थे। उनकी बेटी प्रिया भी मायके आई हुई है। घर की दूसरी मंजिल पर उसके भाई आजाद का परिवार रहता है। रात को चोर घर में घुसे और संदूक का तला तोड़कर वहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपये, आठ तोले सोना और आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव से बाहर बिखरा मिला कुछ सामान, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली

कैराना। पुलिस ने छानबीन की तो झाड़खेड़ी स्थित गोगा म्हाड़ी के पास प्लास्टिक के खाली डिब्बे, जेवर के खाली बैग व अन्य कुछ सामान पड़ा मिला। उधर, पुलिस ने आसपास लगे करीब छह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। आशंका जताई जा रही है बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर गांव के मेन रास्ते से ना होकर खड़ंजे व कच्चे रास्ते से गांव पंजीठ होते हुए फरार हुए। वहीं पंजीठ के पास स्थित आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वीडियो रिकॉर्डिंग न होना पाया गया है।

सात नलकूपों से सामान चोरी
थानाभवन। थानाक्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में शुक्रवार रात को चोरों ने किसानों के सात नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। अशफाक, मुस्तकीम, पप्पू, आरिफ, खालिद, जाहिद व अजमत के नलकूपों से चोरों ने स्टार्टर, केबल, कटआउट आदि सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटनाएं होने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है, जिसके कारण घटनाएं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें