शामली। पारिवारिक मिलन जाट समाज समिति की ओर से द्वितीय जाट युवक युवती पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रसन्न चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में शादी के लिए 124 युवक 119 युवती ने पंजीकरण कराया। जिसमें परिचय के बाद 16 रिश्ते तय हो सके।
रविवार को झिंझाना रोड स्थित किसान इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में युवक व युवती और परिवारजनों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी ने बताया कि ऐसे सम्मेलनों से दोनों परिवार का समय बर्बाद होने से बचता है। वहीं पूरा परिवार वहां बिना किसी झिझक के आपस में बात कर सकते हैं।
सम्मेलन में शादी के लिए 124 युवक 119 युवतियों ने पंजीकरण कराया। सम्मेलन में आए परिवारों ने एक दूसरे का बायोडाटा देखने के बाद आपस में परिचय कर 16 रिश्ते तय हो पाए। इस दौरान देशपाल राणा, भूपेंद्र मलिक, देवी सिंह, विनोद बालियान, सुधीर, ओमपाल निर्वाल, फेरु सिंह, अनिल, कृष्णपाल, राजबीर मुंडेट आदि मौजूद रहे।