फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम, प्रदर्शन ने रोकी जिले की रफ्तार

Mon, 22 Feb 2016 12:52 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को दिनभर हंगामे प्रदर्शन का दौर चला। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति, राष्ट्रीय लोकदल, भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री की शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब दस बजे रालोद के छात्र सभा जिलाध्यक्ष विशाल किरोड़ी के नेतृत्व में छात्रों ने शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गुरुद्वारा तिराहे पर जाम लगा किया। इसी बीच छात्रों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका गया। इस दौरान विमल जावला, आकाश हुड्डा, अंकुर देशवाल, गौरव, मोहित राठी, काला भाज्जू, संजीव मलिक, राजा, सन्नी बधेव, जतिन कुड़ाना आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में विजय चौक पर प्रदर्शन करके जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ निशांक शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरक्षण दिलाने की मांग के अलावा कहा कि जिन जाट युवाओं ने मार्च 2015 से पूर्व केंद्रीय सेवाओं या बैंकों की परीक्षा पास की हैं, उन्हें अविलंब ज्वाइन कराया जाए। केंद्रीय स्तर पर कानून बनाकर जाटों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


हरियाणा में आंदोलन के दौरान मरने वालों को शहीदों का दर्जा तथा आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। इस दौरान गठवाला खाप के राजेंद्र सिंह, सतेंद्र तोमर, भाकियू भानू गुट के अनिल मलिक, हरेंद्र जावला, विनीत जावला, सुबोध कुमार, राजबीर तोमर, पंकज कुमार, अंकुश हुड्डा, रवि सिरोही, बिट्टू चौधरी, दीपक खोखर, विक्रांत चौधरी, मुकुल देशवार और रामेश्वर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उधर, दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर लिलौन गांव में कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, आजाद सिंह, सुनील प्रधान, प्रताप चौधरी, अजय कुमार, विकास, सोनू और अरविंद ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे जाम लगने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर जाम खोला गया। 
विज्ञापन


वहीं, मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में सतेंद्र, कुलदीप, बबलू, रवि, धर्मपाल, मनोज, नरेंद्र आदि ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें