कैराना पानीपत खटिमा मार्ग पर वाहनो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
जनसभा के बाद शामली - कैराना मार्ग पर लगा जाम
शामली। सोमवार को कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा खत्म होने के बाद लोगों की भारी भीड़ एक साथ शामली-कैराना मार्ग पर पहुंची तो हर तरफ जाम की स्थिति बन गई। पार्किंग में खड़े वाहनों सड़क पर आए तो जाम में फंसकर खड़े हो गए। यातायात पुलिसकर्मी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में सीएम की जनसभा खत्म होने के बाद लोगों की भीड़ से जाम के हालात बन गए। काफी देर तक जो जहां पहुंचा वहीं थम गया। सड़क किनारे और पार्किंग में खड़े वाहन कार, बसें व दुपहिया वाहन सड़क पहुंचे तो जाम में फंसकर रह गए। इसके बाद पुलिसकर्मी और यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। जनसभा खत्म होने के करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। इसके बाद लोगों को राहत मिली। जनसभा को लेकर प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर व्यवस्था बनाई हुई थी।
काले रंग के बैग पर भी लगाई पाबंदी
सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में काले रंग को लेकर सुरक्षाकर्मी सतर्क नजर आए। शायद उन्हें इस बात की आशंका थी कि कोई किसी भी तरीके से मुख्यमंत्री की सभा में काले रंग का बैग या कपड़ा लहराकर विरोध न कर दे। इसे लेकर जो महिला या पुरुष कालेज रंग का बैग लिए हुए थी, तो उसे कहीं दूसरी जगह रखकर रैली में जाने की अनुमति दी गई।