फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम, एसपी की गाड़ी भी फंसी

विज्ञापन
शामली शिव चौक पर जाम में फंसी एसपी की गाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गन्ने की बुग्गियों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों से शनिवार को भी शहर में जाम लगा रहा। मालगाड़ी के गुजरने के दौरान धीमानपुरा फाटक बंद होने से हालात और बिगड़ गए। दोपहर में जाम के दौरान एमएसके रोड से गुजर रहे एसपी की गाड़ी भी जाम में फंस गई। पुलिस कर्मियों ने रास्ता खुलवाकर गाड़ी को जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

कई दिनों से शहर में जाम के हालात हैं। गन्ने से लदी बुग्गियों एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण शहर में जाम लगा रहता है। शनिवार को भी सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। मिल रोड, एमएसके रोड, अस्पताल रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड एवं धीमानपुरा फाटक पर जाम लगा रहा। दोपहर में करीब दो बजे मालगाड़ी के कारण धीमानपुरा फाटक बंद हुआ। इससे जाम और लंबा लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। शाम तक शहर में जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें