फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलालाबाद किला... मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते रालोद विधायक । विधायक
विज्ञापन
शामली। जलालाबाद के ऐतिहासिक किले का मामला गरमा रहा है। मामला प्रदेश के पुरातत्व विभाग के पास विचाराधीन है। शनिवार शाम को रालोद विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की है। विधायक अशरफ अली ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात शिष्टाचार हुई।
विज्ञापन

जलालाबाद के ऐतिहासिक किले पर रालोद विधायक अशरफ अली का मौजूदा समय में आवास है। मनिहार खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति और हिंदू संगठन किले को को मुक्त कराने और इसकी खोदाई कराने की मांग कर रहे हैं। इसमें मांग पूरी न होने पर हिंदू महापंचायत की घोषणा की गई है। दूसरी ओर पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी डीएम शामली से किले की बाबत रिपोर्ट मांग चुकी है। डीएम जलालाबाद किले पर रिपोर्ट भेज चुके हैं।
विधायक अशरफ अली खां किले के मामले में अपना पक्ष रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष रख चुके हैं। विवाद की बनी स्थिति में रालोद विधायकों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का मकसद रालोद विधायक अशरफ अली के बचाव में माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने वालों में बुढ़ाना के विधायक राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, थानाभवन विधायक अशरफ अली खां, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें