शामली। सोक्रेटिक इंटरनेशनल स्कूल सिक्का में पीएम श्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता तथा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। खो-खो प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग में बल्ला माजरा व बालिका में जलालाबाद की टीम विजयी रही।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पीएम श्री नौ विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो बालक वर्ग प्रथमिक स्तर में बल्ला माजरा की टीम ने व बालिका वर्ग में जलालाबाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग जूनियर स्तर में अलीपुर टीम ने व बालिका जूनियर स्तर में बल्लामाजरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में बालिका वर्ग प्रथमिक स्तर में प्रथम स्थान अजीजपुर ऊन की टीम ने और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भैंसवाल की टीम ने प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग जूनियर स्तर में प्रथम स्थान अलीपुर कैराना व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंबेहटा याकूबपुर की टीम को मिला। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान नितिन ने व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरोही ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर स्तर में आर्यन और बालिका वर्ग जूनियर स्तर में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद बालक वर्ग जूनियर स्तर में आर्यन, बालिका वर्ग जूनियर स्तर में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए लता राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बीईओ डॉ. सविता डबराल, प्रिंसी, राहुल धामा, जिला समन्वयक अमित कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, जबर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
रेफरी समिति में राजेंद्र कुमार, रविंद्र, रामकुमार, अनिरुद्ध, नवीन कुमार, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, जावेद अख्तर, जबर सिंह, विवेक वर्मा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।स
सोक्रेटिक स्कूल में पीएम श्री विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्- फोटो : स्रोत:स्वयं