फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में जहांगीर अव्वल

Mon, 26 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबरी। मानसरोवर पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। अंतिम दिन दौड़, लंबीकूद, कबड्डी, खो खो आदि प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए।  सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाते हुए जीत हासिल की। 
विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में मयंक और 200 मीटर दौड़ में विश्वास विजेता रहा। लंबीकूद में जहांगीर व अग्निवेश ने बाजी मारी। गोला फेंक में तस्लीम, हिमांशु आैर
 कबड्डी में हिमानी की टीम विजेता रही। गोला फेंक में भी हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन को सभी ने सराहा और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। इस दौरान सुबोध कुमार, सतीश कुमार, राजकुमार, वरुण शर्मा, पूजा शर्मा, पिंकी, कुलदीप कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें