शामली। गौरव ज्योति वेलफेयर सोसायटी की ओर रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
कैराना रोड स्थित न्यू गगन गार्डन शादी मंडप में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने कहा कि आगे भी ऐसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से हमारा सामान्य ज्ञान बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ कय्यूम ने बच्चों को सामान्य ज्ञान पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
सभी विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योजना प्रभारी मनोज कुमार आर्य और जिलाध्यक्ष भारत मोघा ने रिजल्ट घोषित किया। जिसमें सीनियर वर्ग में बीरसैन बाबूू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली व जूनियर वर्ग में अवि मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली प्रथम स्थान पर रहे।
रिया, महर्षि, यश, द्वितीय रहे। सूरज, पलक, तृतीय रहे। नीलम, अभिषेक चतुर्थ व अरुण कुुमार, महर्षि, बरीरा पंचम स्थान पर रही। बच्चों को लैपटॉप, एलईडी व वाशिंग मशीन, चेयर, टेबल और साइकिल दिए गए। इस दौरान डॉ. रुचिता ढाका, हीरा सिंह, प्रवीण कुमार, योगेंद्र मलिक, सेठपाल, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, अभिषेक शर्मा, एसके गोयल, हिमांशु शर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।