फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP के जवान का निधन: शव देख बिलख पड़े परिजन, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि

Thu, 30 May 2024 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News :  आईटीबीपी के जवान का लेह लद्दाख में निधन हो गया। शव को शामली के पैतृक गांव में लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। वहीं, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। तीन साल के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी आईटीबीपी के सिपाही विक्रम कुमार की तैनाती स्थल लेह लद्दाख में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वे रात में खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। शनिवार को उनका शव गांव में लाया गया, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव बंतीखेड़ा निवासी विक्रम कुमार (32) आईटीबी पुलिस में 2011 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में लेह लद्दाख में उनकी तैनाती चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले मंगलवार रात को वे खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। अधिकारियों ने सिपाही के निधन की सूचना परिजनों को दी।

वहीं, सिपाही के निधन की सूचना पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को सिपाही का शव लेह लद्दाख से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। वहां से आईटीबीपी के वाहन से शव को पैतृक गांव लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित व रिश्तेदार शामिल हुए। गांव के श्मशान घाट पर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले आईटीबीपी के जवानों ने शस्त्र सलामी दी। चिता को मुखाग्नि तीन साल के बेटे अवि ने दी।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सिपाही अपने पीछे पत्नी अंजलि व बड़ी बेटी आनिया (5) और छोटा बेटा अवि (3) को छोड़ गया है। मृतक सिपाही पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सिपाही के आकस्मिक निधन से गांव में शोक छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें