फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लगा एक घंटा

विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में लगा एक घंटा
विज्ञापन

शामली। दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुले तो भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। बाजार के साथ ही मुख्य मार्गों पर जाम के हालात रहे। धीमानपुरा फाटक पर भीषण जाम लगा। वाहन चालकों को करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। जाम के सामने शिव चौक और फाटक पर तैनात पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए।
सोमवार को बाजार नौ बजे से पहले ही खुलने लगा। दस बजे तक सड़कों पर भीड़ काफी बढ़ गई। सुबह करीब 11 बजे से धीमानपुरा फाटक पर जाम लग गया। इस दौरान शहर की ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर करीब एक बजे तक जाम के हालात बने रहे। छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही ई-रिक्शाएं एवं दुपहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान यातायात की व्यवस्था बनाने में लगे पुलिसकर्मी में बेबस नजर आए। शिव चौक, भिक्की मोड़ पर जाम से हालात काफी खराब रहे। फाटक पर भी वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद जाम के हालात में कुछ सुधार हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाजार में उमड़े लोग, कोरोना से दिखे बेपरवाह
कोरोना को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है, लेकिन लॉकडाउन खुलते ही लोग बाजार में उमड़ पड़ते हैं। सोमवार केे भी ऐसा ही नजर देखने को मिला। लोगों में कोरोना को लेकर जरा भी डर नजर नहीं आया। नगर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, एसकेएस रोड समेत अन्य सभी बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग या कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन होता नहीं दिखा।

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें