फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिको में जिज्ञासा के साथ धैर्य होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी विजय गर्ग ने कहा कि एक वैज्ञानिक में असीमित ऊर्जा और जिज्ञासा के साथ असीमित धैर्य भी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

समापन समारोह में विभिन्न कालेजों के विज्ञान अध्यापकों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें डीएनए, गुलाल गन, विभिन्न पदार्थों के घनत्व का प्रदर्शन, राकेट और वायुयान आदि प्रोजेक्ट मुख्य रूप से सराहनीय रहे। मुख्य अतिथि विजय गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है, जब आपके द्वारा प्राप्त किया गया ज्ञान आपके छात्रों तक पहुंचे। आप अपने छात्रों को समझाएं कि विज्ञान में सफलता और असफलता साथ-साथ चलती है। एक वैज्ञानिक को सफलता से अधिक असफलता के लिए तैयार रहना चाहिए और अपने प्रयोगों में निरंतर लगे रहना चाहिए। एक वैज्ञानिक में असीमित ऊर्जा और जिज्ञासा के साथ असीमित धैर्य भी होना आवश्यक है।
प्रधानाचार्य वीके गुलाटी और प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने मेरठ से आए वैज्ञानिक दीपक शर्मा और उनके सहयोगी सचिन कुमार, खिरद जहरा जैदी, मानवी और विभिन्न कालेजों से आए विज्ञान शिक्षकों का आभार प्रकट किया। संचालन अनिल कश्यप और घनश्याम सारस्वत ने किया। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, शिवकुमार, रामनाथ, फूल कुमार, अंकुर कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, नीरज कुमार, छवि शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सोनिया सिंघल, रूमा गर्ग, आंचल, अंशु राणा, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें