फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर दो पक्षों में बवाल, 15 महिला-पुरुष घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हेंडी पर दो पक्षों में संघर्ष, 15 लोग घायल
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। श्यामली-श्यामला में होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद में संघर्ष हो गया। इसी विवाद के चलते एक पक्ष ने शाम को डीजे बजाया और दूसरे पक्ष के घर में पत्थर फेंक दिए। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
गांव श्यामली-श्यामला में दुल्हेंडी पर सोमपाल अपने घर के पास होली खेल रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के पिंटू ने सोमपाल को गुलाल लगा दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। शाम को पिंटू पक्ष के लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। आरोप है कि नाच रहे लोगों ने सोमपाल पक्ष के घरों पर पथराव कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। दोनों पक्षों के करीब 15 से अधिक घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमपाल पक्ष के सोमपाल, प्रकाश, राजकुमार, सुभाष, प्रवीण, पूनम, मुनेश, अरविंद व दूसरे पक्ष के नीटू, पिंटू, सचिन, रज्जो, किरणपाल, अमरपाल, प्रियंका आदि घायल हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक प्रकाश और राजकुमार को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि श्यामली-श्यामला में 15 लोग घायल हैं। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई की
चौसाना। श्यामली-श्यामला में बवाल के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिस चौकी पर एकत्र हो गई थी। इसी दौरान एक राजनीतिक दल के नेता भी वहां पहुंच गए। वह मामले को निपटाने को लेकर प्रयास करने लगे। इसे लेकर उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने नेता का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें