फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस: पत्तियों को खेत में सड़ाने के बयान पर किसान भड़क उठे -- पत्ती जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ, कलक्ट्रेट में किसान

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में हंगामा करते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान दिवस में गूंजा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन

शामली। किसान दिवस में गन्ने की पत्ती जलाने पर किसानों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे और पिछले साल के बकाया गन्ना भुुगतान, घटतौली का मुद्दा उठाकर किसानों ने जिलास्तरीय अफसरों को घेरा। किसानों ने कहा कि पत्ती जलाने का मुकदमा दर्ज होने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसान कलक्ट्रेट में गन्ने की पत्ती को फुंकेंगे। इस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने किसानों को समझाया कि उनका उत्पीड़न नहीं होगा। डीएम ने इस माह किसानों का बकाया गन्ना मूल्य अदा न करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस में रणधीर सल्फा ने कहा कि वायु जल प्रदूषण के लिए फैक्टरी मालिक जिम्मेदार हैं। गन्ने की पत्ती से लेकर कोल्हू का धुआं और पराली जलाने तक पाबंदी लगाकर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। राजवीर सिंह मुंडेट ने गन्ने की घटतौली रोकने के लिए समिति के डेलीगेट को अधिकार दिए जाने की वकालत की। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा दस प्रतिशत गन्ना तौल की घटतौली की जारही है। फतेहपुर के किसान हरेंद्र ने गन्ना खरीद केंद्र बदलने का मुद्दा उठाया। बनत के किसान गड्डू ने कहा कि गन्ने की पत्ती जलाने के विरोध पर किसानों पर मुकदमे दर्ज करने पर कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। इसी बीच शामली कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने गन्ने की पत्ती को सड़ाने का जैसे ही तर्क दिया, तो किसान खडे होकर भड़क उठे। डीएम अखिलेश सिंह ने किसान दिवस में पहुंचकर किसानों को समझाया। उन्होंने कहा कि शामली जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेटलाइट के अनुसार मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फार्म मशीनरी खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। मंत्री-विधायक के माध्यम से पत्ती जलाने के संबंध में समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि पिछले साल का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने यहां तक कह दिया कि भविष्य में किसान पर पत्ती जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ तो अगली बार किसान कलक्ट्रेट में गन्ने की पत्तियां फुंकेंगे। डीएम ने ऊन, शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया और डीसीओ विजय बहादुर सिह को तलब करते हुए कहा कि अगर 31 दिसंबर तक पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य अदा नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डीसीओ ने कहा कि शामली मिल पर पिछले सत्र का 44 करोड़, थानाभवन पर 48 करोड़ ऊन मिल पर मात्र 9 करोड बकाया है। बैठक में डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम अरविंद कुमार सिंह,बहाबडी थांबेदार में श्याम सिंह, शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, उपनिदेशक शिवकुमार केसरी समेत जिला स्तरीय अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में हंगामा करते किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें