कांधला। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया और चालान कर दिया।
कस्बे के मेन बाजार में कस्बा निवासी तौफीक मलिक की फोटो स्टेट करने की दुकान है। मंगलवार शाम दुकान पर कस्बा निवासी साकेब पहुंचा। आरोप है कि उसने दुकानदार के मोबाइल से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर नागरिकता संशोधन कानून के मामले पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में दुकानदार ने साकेब पर मोबाइल से पोस्ट डालने की बात कही। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक कहना कि कि बुधवार को पकड़े गए साकेब का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।