फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में इजराइली युवक घायल

Thu, 02 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बुधवार को सड़क हादसे के बाद शामली जिला अस्पताल में पहुंचे विदेशी युवक से जानकारी लेते पुलिसकर्मी और घायल विदेशी युवक (ऊपर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के  झिंझाना में करनाल से मेरठ जा रहे भारत भ्रमण के लिए आए तीन बाइकों पर सवार तीन इजराइली युवकों में से एक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 ने घायल को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के
विज्ञापन

लिए रेफर कर दिया गया। 

इजराइली युवक निवएजनकोत अपने साथी इदान और लिदोर के साथ भारत भ्रमण के लिए आए हुए हैं। बुुधवार को वह तीनों करनाल से अलग-अलग बाइकों पर झिंझाना के रास्ते मेरठ होकर नेपाल जाने के लिए चले थे। जैैसे ही वह अहमदगढ़ पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो वहां पर एक इजराइली युवक की बाइक में रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 

इस हादसे में युवक की टांग टूट गई। मौके पर पहुंची झिंझाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस द्वारा उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की करनाल से अपनी बाइकों पर  नेपाल जा रहे थे। तीनों साथी भारत भ्रमण पर आये हुए हैं। 
विज्ञापन

बताया कि उसका उपचार शामली में प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है।

एएसआई रविंद्र कुमार की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक फरार है। ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही एलआईयू व एंबेसी को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें