फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भलाई के रास्ते पर चलने की दावत देता है इस्लाम’

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव मलकपुर के मदरसा दारुल कुरान सिद्दिकिया में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में कुरान-ए-करीम हिफ्ज करने वाले तलबाओं की दस्तारबंदी की गई। मदरसा बदरुल उलूम गढ़ी दौलत के मोहतमिम हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल ने कहा कि इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलने में ही हम सब लोगों की भलाई है। इस्लाम बुराई से हटकर भलाई के रास्ते पर चलने की दावत देता है।
विज्ञापन

जलसे को खिताब करते हुए जयपुर राजस्थान से पहुंचे मुफ्ती इब्राहिम ने कहा कि युवा वर्ग नशे की लत में पड़ गया है। हम सब लोगों का फर्ज बनता है कि युवा वर्ग को नशे की लत से हटाकर दीन के रास्ते पर लाया जाए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल कराएं। मौलाना मुबारिक ने कहा कि इस्लाम मजहब किसी भी धर्म को बुरा कहने की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने ने कहा कि साफ-सफाई इंसान का आधा ईमान है।
जलसे में पांच तलबाओं की दस्तारबंदी की गई। जलसे की सदारत हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब व निजामत मौलाना मोहम्मद वकील ने की। जलसे में कारी यूसुफ, मौलाना मोहम्मद, मौलाना महमूद, पूर्व प्रधान वकील जंग, आरिफ प्रधान, जुनेद जंग, खुर्शीद जंग, मतलूब चेयरमैन, इनाम जंग, उमेर जंग, गय्यूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें