फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI Agent Arrested: ऑपेरशन सिंदूर के दौरान नोमान को श्रीनगर भेजने की थी तैयारी, आईएसआई ने दिया था ये लालच

Fri, 16 May 2025 12:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

ISI Agent News: कैराना का रहने वाला नोमान इलाही पिछले दो साल से पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रहा था। वह केवल आठवीं तक पढ़ा है, लेकिन सोशल मीडिया चलाने में पूरी तरह एक्सपर्ट है। 
विज्ञापन
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Operation Sindoor: पानीपत में पकड़े गए आईएसआई एजेंट नोमान इलाही को आईएसआई के अन्य एजेंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर भेजने की तैयारी में थे। पुलिस को आरोपी की व्हॉट्सएप चैट से कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। उसे व्हॉट्सएप पर कहा जा रहा था कि श्रीनगर में सेना की गतिविधियों की जानकारी शेयर करें, हर जानकारी के बदले अधिक रुपये दिए जाएंगे। उसे मालामाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रुपयों के लालच में ही आरोपी पिछले दो साल से लगातार सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह अपनी तरफ से की गई चैट को मोबाइल से बात करने के बाद डिलीट कर देता था, जबकि पाकिस्तानियों की चैट उसके मोबाइल में मिली है। वीडियो कॉल के सुबूत भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें...
आईएसआई एजेंट नोमान: पाकिस्तान से आता था फरमान, फिर कई खातों में रुपये डलवाता था नोमान, व्हॉट्सएप ने खोले राज    
 

आठवीं तक पढ़ा, सोशल मीडिया चलाने में एक्सपर्ट
पानीपत के कार्यवाहक एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि नोमान कक्षा आठवीं तक ही पढ़ा है। उसके दो भाई और तीन बहनें हैं। उसकी एक बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई थी। वह पानीपत की मनमोहन कॉलोनी में रहती है। पिछले चार माह से नोमान भी उसी के पास रह रहा था। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की आड़ में वह सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था।
 

नोमान से कोई लेना देना नहीं
नोमान इलाही की गिरफ्तारी पर पानीपत में रह रहे उसके जीजा इरफान ने कहा कि जो देश से गद्दारी कर रहा है, उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। पूरे देश में उसने हमारी बेइज्जती करा दी है। वह घर से कई-कई दिन गायब रहता था। हर समय मोबाइल में ही लगा रहता था। उसकी इस हरकत से जीनत भी सदमे में है, खाना नहीं खा पा रही है। 
विज्ञापन

उधर, उसकी बहन जीनत का कहना है कि उसे पता होता तो धक्के देकर घर से बाहर निकाल देती। नोमान ने गलत किया तो हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। उधर, कैराना में आरोपी के मकान पर अभी भी ताला लटका हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें