कैराना निवासी आईएसआई के एजेंट नोमान इलाही को एनआईए ने पानीपत से गिरफ्तार किया। कभी कैराना के किराना घराना से मोहम्मद रफी ने संगीत की तालीम ली थी। वहीं मन्ना डे ने कैराना की धरती पर कदम रखने से पहले जूते उतार लिए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैराना की पहचान संगीत के क्षेत्र में किराना घराना के नाम पर प्रसिद्ध थी। आज उसी कैराना पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान इलाही की करतूत ने बदनुमा दाग लगा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कैराना में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दी जाती है। 1947 से आज तक कैराना में कभी भी दंगा नहीं हुआ। यहां के हिंदू-मुस्लिम साथ ईद मनाते हैं तो वहीं मुस्लिम भी हिंदू भाइयों के साथ दीवाली व होली का त्योहार मनाते हैं। इसके अलावा कैराना का नाम संगीत की दुनिया में आज भी किराना घराना के नाम से अदब के साथ लिया जाता है।
किराना घराना ने देश को गनापत बुआ, वाहिद खान, सुरेश बाबू माणे, गंगूबाई हंगल, भीमसैन जोशी, हीराबाई बादोडकर, उस्ताद शकूर खां, माणिक वर्मा, प्रभा आत्रे और श्रीकांत देशपांडे आदि शास्त्रीय संगीत के रत्न दिए। मोहम्मद रफी ने भी किराना घराना से संगीत की शिक्षा ली थी।
यह वही कैराना है, जहां 1970 में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गायक मन्ना डे आये थे तो उन्होंने कार से उतरने से पहले अपने जूते उतारे तथा नंगे पैर चलकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। मन्ना डे ने कैराना की मिट्टी उठा कर अपने माथे से लगाई थी तथा कहा था कि संगीतकारों के तीर्थ कैराना में जूते पहन कर चलना कैराना की शान में गुस्ताखी होगी। 1964 में भी भीमसैन जोशी ने कैराना आकर किराना घराना के संस्थापक अब्दुल करीम खां के मकान पर पहुंचकर मत्था टेका था।
आज वही कैराना तस्करी व जासूसी के नाम से बदनाम हो रहा है। पहले गठरी व्यवसाय, फिर सोना, पिस्टल व नकली नोटों की तस्करी के लिए कैराना बदनाम हुआ। आज सबसे बड़ा दाग तो दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए नोमान इलाही द्वारा जासूसी करने से लग गया है।
कैराना के सादिक खान, राजेश्वर, सोनू का कहना है कि चंद लोगों की करतूत के कारण कस्बा बदनाम हो रहा है। शरारती तत्व लोगों को बदनाम करने में लगे हैं। सभी पर शिकंजा कसा जाना जरूरी है।