फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI Agent Arrested: भारत के नंबरों का प्रयोग कर रहे आईएसआई हैंडलर, चंद रुपयों में बिक रहे देशद्रोही

Sat, 17 May 2025 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

आईएसआई एजेंट इकबाल काना अभी भी भारत के नंबर का प्रयोग कर रहा है। आशंका है कि वह कई लोगों के संपर्क में उसी नंबर से है। सवाल यह है कि उस पर शिकंजा कैसे कसा जाए।  
विज्ञापन
कैराना पहुंची एनआईए और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस कैराना के नोमान को गिरफ्तार कर लिया हो, मगर अभी भी आईएसआई एजेंट इकबाल काना भारत के नंबर का प्रयोग कर रहा है। उसके ऑनलाइन रहकर अन्य लोगों के संपर्क में रहने की आशंका है। पुलिस से लेकर विभिन्न खुफिया एजेंसियां बेबस हैं। एजेंट के ऑनलाइन रहने के बावजूद उस पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पानीपत के सीआईए प्रथम प्रभारी संदीप चहल के अनुसार, जांच में सामने आया है कि भारत के कुछ एजेंट ही पाकिस्तानी एजेंटों को सिम उपलब्ध कराते हैं। व्हाट्सएप पाकिस्तानी एजेंट भारत का ही प्रयोग करते हैं। जांच में आया है कि भारत के एजेंट चंद रुपयों के लालच में ओटीपी एजेंटों को दे देते हैं, ओटीपी लेकर एजेंट भारत के नंबरों का ही व्हाट्सएप प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें...
ISI Agent Arrested: कभी संगीत से थी कैराना की पहचान, अब पाकिस्तान के लिए जासूसी से हो रहा बदनाम    
 
विज्ञापन

कहीं पासपोर्ट बनवाकर पाकिस्तान भेजने की तो नहीं थी तैयारी
पुलिस ने आरोपी के पास से जो पासपोर्ट बरामद किए हैं। आशंका है कि वह पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को पाकिस्तान भिजवाने की तैयारी में था। पुलिस जांच में जुट गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें