फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया में बरती जा रही अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर ने एडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने बताया कि सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। भूमाफिया और राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार के कारण ग्रामीणों के चकों के हिसाब में हेराफेरी कर दी गई। जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों के हवाई चक और जमीन को दो स्थानों में बांटकर नक्शा आवंटित कर दिया गया है, जो पूरी तरह गलत है।
करीब सौ किसानों का उत्पीड़न हुआ है। इस मामले में कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर नरेश, गौतम पंवार, देवेंद्र सिंह, संजीव मलिक, ओमबीर सिंह, नेत्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें