फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया बच्चों ने सामूहिक जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी शामली के किंडरगार्टन विंग में बच्चों का जन्मदिन सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बच्चों में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में उन सभी बच्चों का जन्मदिन मनाया गया, जिनका मार्च माह में आता है। नर्सरी से वानी, यूकेजी से हंसी, अयान, जयंत, एलकेजी से वैष्णवी, कक्षा एक से वंशिका, अभिनव, प्रिंस, देवांश, विधान, अभिमन्यु, कक्षा दो से अवनि, वर्णिका, कर्तव्य का जन्मदिन मनाया गया। किंडरगार्टन विंग में गुब्बारों से सजावट की गई। सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने उपहार दिए। बच्चों ने संयुक्त रूप से केक काटा तथा एक दूसरे को खिलाया। मौके पर हुमा, रमशा, प्रगति, प्रिया, मोनिष्का आदि अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें